उन्नाव।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गपचियापुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार रात गंगा एक्सप्रेसवे कर्मियों को लाने-ले जाने का काम करने वाले 30 वर्षीय अशोक की बाइक समेत खंती में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
क्या है पूरा मामला?
– अशोक शुक्रवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर अपना काम निपटाने के बाद बांगरमऊ में कार पार्क कर बाइक से घर लौट रहा था।
– जब वह रात में घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
– शनिवार सुबह गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सिरधरपुर से बल्लापुर जाने वाले मार्ग पर मोड़ के पास उसका शव बाइक समेत खंती में पड़ा मिला।
– ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों में कोहराम, हत्या की आशंका
– अशोक तीन भाइयों में मंझला था। बड़े भाई धीरेन्द्र और छोटे भाई अश्वनी खेती-किसानी का काम संभालते हैं।
– पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी, जिससे परिवार का एक बड़ा सहारा चला गया।
– परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है और जांच की मांग की है।




