उन्नाव।पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) महोदय, क्षेत्राधिकारी यातायात, के पर्यवेक्षण में सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा सड़क सुरक्षा के संदर्भ में जिला पुलिस, सेव लाइफ फाउंडेशन और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अखिलेश सिंह, श्रीमान क्षेत्राधिकारी यातायात मधुपनाथ मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक यातायात पुलिस, डायल 112 व थानो से आये 40 अधि0/कर्मचारीगणों ने भाग लिया। सेव लाइफ फाउंडेशन की जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) पहल के तहत आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की गयी, जिसमें निम्नलिखित विषयों को शामिल किया गया 1.दुर्घटना स्थल पर व्यक्तिगत सुरक्षा 2. साक्ष्य की पहचान 3.वाहन निरीक्षण 4.घटनास्थल निरीक्षण 5.फोटोग्राफिक दस्तावेजीकरण 6.हेडन मैट्रिक्स के माध्यम से दुर्घटना कारण विश्लेषण 7.हाईवे प्रवर्तन के सुरक्षित तरीके 8.अवैध पार्किंग रोकथाम हेतु प्रवर्तन तकनीक के बारे में बताया गया साथ ही साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं दुर्घटना जांच अभ्यास व वाहन निरीक्षण और घटना स्थल साक्ष्य संग्रह पर प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया गया। वास्तविक दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का उपयोग करके फोरेंसिक दुर्घटना जांच तकनीकों को समझाया गया, जिससे अधिकारियों को वास्तविक परिस्थितियों में जांच करने का व्यावहारिक अनुभव मिला कार्यशाला का संचालन “सेव लाइफ फाउंडेशन” के एसोसिएट डायरेक्टर, प्रोग्रामस्, डॉ. रोशन जोस, सीनियर एसोसिएट, क्रैश इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंशन, श्री चिराग काटीगर, और सीनियर एसोसिएट, रोड सेफ्टी प्रोग्राम्स, श्री शुभम शाक्य द्वारा किया गया । कार्यशाला का उद्देश्य इस पहल को कानून प्रवर्तन अधिकारियों को उन्नत सड़क सुरक्षा उपायों से सशक्त बनाना और उन्नाव जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है, जिससे सड़कें अधिक सुरक्षित बन सकें ।




