कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में शनिवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया

0
132

उन्नाव।सफीपुर विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत न्याय पंचायत मऊ मंसूरपुर कंपोजिट विद्यालय महमूदपुर में शनिवार को टीएलएम मेला का आयोजन किया गया

जहां संकुल अंतर्गत आठ विद्यालयों के प्रतिभागी शिक्षकों ने इस टीएलएम मेला में अपनी भागीदारी निभाई। मेला का शुभारंभ शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद दीप प्रज्वलित कर किया। सभी विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा शिक्षा परियोजना के अंतर्गत बीईओ अनीता शाह के निर्देश पर इस टीएलएम मेला में विभिन्न विषयों से संबंधित प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संचालन कर रहे शिक्षक देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों में नए कौशल विकसित करना शिक्षकों को टीएलएम सामग्री बनाने के लिए प्रेरित करना एवं बच्चों को पढ़ने के लिए नए तरीके सीखना तथा बच्चों को खेल-खेल में पढाना और शिक्षा में सुधार लाना है।मेले में एआरपी रवीकेश,रमन कुमार सहित अवनींद्र गौड़,मेराज आलम,सुमित गुप्ता,अभिनव द्विवेदी,स्वाति शाहू, अभिषेक,रूबी कुशवाहा,मंजू,नीलू,सुजीत,राजेश,अंकिता गुप्ता,सुरेंद्र,ब्रजकिशोर आदि शिक्षक बच्चो के साथ शामिल हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here