उन्नाव।164 मोहान विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 16 ग्राम नेवलगंज में पी डी ए पंचायत का आयोजन किया गया पी डी ए पंचायत का संचालन संतराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष 164 मोहान विधानसभा समाजवादी पार्टी ने किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी की 164 मोहान विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा भाजपा सरकार का काम सिर्फ हवा हवाई धरातल पर नहीं,भाजपा सरकार का काम न कल दिखा था न आज दिखा है और न कल दिखेगा भाजपा सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को बदलकर हम सबके अधिकार छीनना चाहती है बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हम सबको एक साथ खड़े रहने का अधिकार दिया है भाजपा सरकार में 5 किलो राशन के लिए गरीबों को लाइन में लगना पड़ता है भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है एनसीआरबी के आंकड़े से पता चलता है कि हर 10 मिनट में एक महिला के साथ बलात्कार होता है भाजपा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का अभियान सिर्फ दिखावा जनता के साथ वर्तमान सरकार सिर्फ छलावा कर रही है महिलाएं सुरक्षित नहीं है भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है वहीं मंच पर मौजूद समाजवादी पार्टी के 164 मोहान विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू ने कहा पी डी ए की लड़ाई स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी लड़ा करते थे आज माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव जी लड़ रहे हैं पी डी ए की लड़ाई निरंतर चलती रहेगी जनता की ताकत से संविधान सुरक्षित है भाजपा सरकार बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान बदलकर लोगों के अधिकारों का को छीनना चाहती है भाजपा सरकार ने आज तक जितने भी वादे जनता से किए हैं कोई भी वादा पूरा नहीं किया बल्कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया है भाजपा सरकार पूंजी पतियों की सरकार है इस कार्यक्रम में 164 मोहान विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आंचल वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष अशोक सिंह गुड्डू, बृजपाल यादव, राहुल यादव, शिव सिंह चौहान, संतराम यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुलारे कश्यप, एडवोकेट बलवंत सिंह, उमेश सिंह, संदीप चौधरी,अशोक तिवारी आदि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।




