सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा चलाई जा रही श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा की हो रही सराहना, लोगों द्वारा किया जा रहा है उनका स्वागत एवं अभिनंदन

0
33

उन्नाव।पिछले 5 वर्षों से लगातार उन्नाव सदर के लोकप्रिय विधायक पंकज गुप्ता द्वारा चलाई जा रही श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा के अंतर्गत लाखों लोगों ने पहले मथुरा वृंदावन, तत्पश्चात अयोध्या धाम और अभी हाल ही में लगभग 3000 लोगों ने उनके द्वारा चलाई जा रही श्रवण कुमार तीर्थ यात्रा के अंतर्गत महाकुंभ स्नान का सौभाग्य प्राप्त किया

एवं उनके द्वारा लंबे समय से गंगा पुल को लेकर किए जा रहे प्रयत्न सफल हुए और विधानसभा में उनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव गंगा पुल निर्माण जिसकी सराहना एवं समर्थन के साथ पिछले दो दिन पूर्व गंगा पुल की जगह चिन्हित कर गंगापुल निर्माण का कार्य बहुत जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा उनके द्वारा विगत 5 वर्षों से किया जा रहे कार्यों की प्रशंसा में कल एक बहुत ही बड़ी भव्य अभिनंदन सभा का आयोजन शुक्लागंज की जनता द्वारा किया गया ठीक उसी क्रम में आज उन्नाव शहर के पूरा नगर मोहल्ले में स्थित शारदा कुंज रिजॉर्ट के समीप राधेश्याम शुक्ला द्वारा सदर विधायक पंकज गुप्ता जी का सम्मान किया गया कार्यक्रम में उनके साथ सनातन की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने वाले हिंदू जागरण मंच के संस्थापक विमल द्विवेदी भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से प्रदीप सिंह,अतुल तिवारी, रामबाबू चौरसिया, सुरेश सिंह, अमित शुक्ला एवं अन्य पूरन नगर एवं लोक नगर वासियों द्वारा उनका माल्याअर्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here