किसानों मजदूरों और युवाओं छात्रों के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी हमेशा साथ खड़ी रहेगी प्रदीप सिंह राजपूत

0
38

उन्नाव।नवाबगंज क्षेत्र के प्रदीप सिंह राजपूत ने जो सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के संगठन मंत्री लखनऊ भी हैं उन्होंने नवाबगंज क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की असुविधा को देखते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पत्र लिखकर ब्लाक नवाबगंज में किसान को 5 नलकूप लगाने की मांग भेजी थी जिस पर केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश ने जिलाधिकारी उन्नाव व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी लखनऊ मंडल संगठन मंत्री प्रदीप सिंह राजपूत को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि नलकूप लगाने के आवश्यक कार्य व अन्य निर्देश दिए गए हैं।प्रदीप सिंह राजपूत नवाबगंज में किसानों मजदूरों और युवाओं के लिए लगातार काम कर रहे हैं वहीं अपनी पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को मजबूत बनाने में जुटे हैं। वहीं प्रदीप सिंह राजपूत ने कहा किसानों मजदूरों और युवाओं छात्रों के हित के लिए लगातार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी काम कर रही हैं और उन्नाव में पार्टी बहुत तेजी से बढ़ रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here