मियाँगंज का मान बढ़ाकर लौटी प्रधान नगमा अंसारी का स्वागत जारी

0
78

उन्नाव।नारी सशक्त पंचायत नेत्री एवं मॉडल पंचायत के तहत दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मॉडल पंचायत मियाँगंज प्रधान नगमा अंसारी सम्मानित होकर वापस लौंटी तो बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लगा हुवा है हर कोई उनके द्वारा मियाँगंज का नाम बढ़ाये जाने को लेकर सराहना कर रहा है । शूफी शन्त गुदड़ी हक शाह बाबा के सज्जादानशीन अनवर रहमान जिलानी सफ़वी ने प्रधान नगमा अंसारी को मुबारकबाद देते हुवे गाँव का और नाम रौशन करने की दुवा दी और मरहूम जफर अंसारी प्रधान प्रतिनिधि को याद कर कहा आज उनके सारे सपने पूरे हो रहे हैं । वहीं क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाले क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य फरान रहमान सफवी ने प्रधान नगमा अंसारी को बुके व डायरी देकर बधाई देते हुवे विकास के मामले में पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया । जीवन रक्षा हॉस्पिटल के संचालक डॉ विनय मिश्रा ने प्रधान नगमा अंसारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर नाज आलम अंसारी,उवैस अंसारी,मो० असद अंसारी,सुरजीत राजपूत,दिलशाद अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here