होली त्योहार के मद्दे नजर थाना सजेती में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

0
55
Oplus_131072

संवाददाता,घाटमपुर।आगामी पावन पर्व होली त्यौहार के मद्दे नजर रखते हुए दो मार्च दिन रविवार को थाना सजेती परिसर में थानाध्यक्ष कमलेश राय की अध्यक्षता में क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों की बैठक संपन्न हुई! बैठक में मुख्य रूप से होली त्यौहार में हुड़दंगियों पर विशेष नजर बनाए रखने के लिए अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव में कोई भी अराजक तत्व अगर हुड़दंग करते हुए दिखे तो तत्काल थाने के सीओजी नंबर पर जानकारी दें जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा साथ ही होली जलाने वाले स्थान में भी किसी प्रकार हुड़दंग बर्दास्त नहीं किया जाएगा और होली जलाने वाले स्थान पर कोई भी अराजक समस्या पैदा करता है तो उसके प्रति तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी रंगों के इस त्यौहार को एक दूसरे के पुराने गिले शिकवे मिटाकर भाईचारे के साथ आगामी त्यौहार को हंसी खुशी के साथ रंग गुलाल लगाकर खुशियों के साथ मनाएं!

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता दीपू दुबे, निरंजन प्रजापति, हसन वारसी, संजय यादव प्रधान,झब्बू प्रधान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमलजीत सचान, लालता निषाद, अखिलेश निषाद, विनोद सचान, सलमान वारसी आदि सहित सभी चौकी प्रभारी धावल परितोष तोमर,अनुराग सिंह, संजीव राजपूत एस आई नंदू सिंह,यतेंद्र पाल सिंह,गजेंद्र सिंह,ललित कुमार,राजेंद वर्मा,रोहित पटेल,सहित क्षेत्रीय प्रधान व अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here