उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर ट्रक-डंपर की टक्कर से 2 की मौत, 2 गंभीर घायल, चालक-क्लीनर केबिन में फंसे

0
119
Oplus_131072

उन्नाव।थाना सोहरामऊ क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। ग्राम कुशहरी के पास तेज रफ्तार ट्रक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सोहरामऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को सीएचसी नवाबगंज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल दो व्यक्तियों को उन्नाव जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर केबिन में फंस गए। बता दे कि स्थानीय लोगों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। मृतकों में एक की पहचान राम कुमार के रूप में हुई। वह हमीरपुर के गुलिया गेंडा के रहने वाले थे। उनके चार बच्चे हैं तीन बेटियां और एक बेटा। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों वाहन विपरीत दिशा से आ रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से टक्कर हो गई। पुलिस ओवरस्पीडिंग या अन्य कारणों की जांच कर रही है। थाना प्रभारी शरद कुमार के अनुसार हादसे की जांच जारी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कर दिया गया है। यातायात सामान्य कर दिया गया है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क कर रही है और घायलों के बयान दर्ज कर रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here