विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

0
43
Oplus_131072

कानपुर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोआपरेटिव इस्टेट के प्रशासनिक भवन में एवं संस्था द्वारा संचालित विद्यालय कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल में हर्षोल्लास के साथ झण्डारोहण किया गया। कोपेस्टेट शिक्षा सदन जू.हा. स्कूल’ जिसमें श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा, कापी किताबें ड्रेस आदि उपलब्ध करायी जाती है।

प्रमुख उद्यमी बसन्त लाल विश्वकर्मा व अशोक चावला ने चेयरमैन विजय कपूर के साथ ध्वजारोहण करते हुए शिक्षारत छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
कोआपरेटिव इस्टेट प्रांगण में चेयरमैन विजय कपूर के साथ प्रमुख उद्यमी सुधीर खन्ना व दिनेश कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। देश की आन-बान-शान तिरंगे के फहराने, राष्ट्र-गान गाये जाने व उद्यमियों द्वारा लगाये गये नारों से सारा माहौल देशभक्ति पूर्ण हो गया।
चेयरमैन विजय कपूर ने 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समस्त उद्यमियों को एकजुट होकर अपने उद्योगों में उत्पादन बढ़ाने एवं देश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में सर्वदा प्रयासरत रहने हेतु प्रोत्साहित किया। इससे अतिरिक्त,विभिन्न संस्थाओं द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर उद्यमी सुरेश पुरी,हरीश ईसरानी,आर.पी. सिंह,विशाल खण्डेलवाल,दिनेश कुशवाहा,बलराम नरूला,अमित साहनी,जोगिन्दर बहल,नवीन मल्होत्रा,कार्तिक कपूर,पम्मी खन्ना,भीमसेन,नरेश विरमानी, आदर्श गुप्ता,शुभाशीष भट्टाचार्या, महेश माखीजा,श्याम बिजलानी,सीताराम शुक्ला (अध्यक्ष,दादा नगर व्यापार मण्डल),सुशील मोहन टकरू, मनोज वोहरा,शिवेश दुबे,सुमित बब्बर,अमित हाण्डा,सुरेश गोयल,प्रदीप माहेश्वरी,प्रेम राज, राजेन्द्र गुप्ता,शिशिर चौरसिया, नरेश पंजाबी,श्याम लाल मूलचंदानी,सुभाष शुक्ला, वासुदेव गुप्ता,गुलशन कपूर, यशपाल सचान,गुरविन्दर सिंह, जे.पी. पाल,राजेश भल्ला,राजेश कत्याल सहित सैकड़ों गणमान्य उद्योगपति एवं सम्मानित नागरिकगण उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here