वृद्धाश्रम में जिला जज ने बुजुर्गो को वितरण किया कंबल 

0
41

उन्नाव।क्षेत्र के एक गाँव में संचालित वृद्धाश्रम में आज जिला जज ने भेंट कर बुजुर्गो कम्बल वितरित किये, साथ ही वृद्धो के स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी कर्मियों को निर्देश दिए।

फतेहपुर चौरासी विकास खण्ड के तकिया निगोही

में स्थित वृद्धआश्रम में आज जिला जज उन्नाव वीणा रंजन अग्रवाल द्वारा निरीक्षण गया। अपर जिला जज मनीष निगम और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भव्या तिवारी द्वारा जिला जज का स्वागत किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बुजुर्गो का हालचाल लिया और सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली। जिला जज द्वारा वृद्धाश्रम के प्रबंधक पी एन सिंह को निर्देशित दिया गया कि सभी बुजुर्गो का स्वास्थ्य परीक्षण समय-समय पर कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन वृद्धो के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनके आयुष्मान कार्ड शीघ्रता से बनवाने का प्रयास करें । इन मौके पर क्षेत्राधिकारी अरविन्द चौरसिया, आशुतोष उपाध्याय नायब तहसीलदार सफीपुर, राजेश पाठक प्रभारी निरीक्षक बांगरमऊ, प्रभारी निरीक्षक फूल सिंह, बेहटा मुजावर थाने का पुलिस बल भी मौजूद रहा। वृद्ध आश्रम के प्रबंधक पीएन सिंह ने बताया कि जिला जज द्वारा 102 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए गए जिसमें 56 महिलाएं और 46 पुरुष लाभन्वित हुए।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here