शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक-14.11.2024 से 23.11.2024 तक जिले के 08 वि०ख० में आयोजन किया जाना है।

0
18

उन्नाव।डिप्टी कमाण्डेट जी0डी0एक्स0 सिक्योरिटी इण्डिया लि0 नोयडा श्री रामकिशन सिंह ने बताया है जिलाअधिकारी महोदय के अनुपालन में जिला विकास अधिकारी महोदय एवं जिला सेवायोजन अधिकारी ने सभी वि०ख ० अधिकारियों को पत्र के माध्यम से सूचित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं स्कील इण्डिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक-14.11.2024 से 23.11.2024 तक जिले के 08 वि०ख० में भर्ती कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को 15 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चैक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में पद स्थापित किया जायेगा।

जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि०ख ० कार्यालय पर 11ः00 बजे से 03.30 बजे तक अलग-अगल तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक-14.11.2024 वि०ख ० बिछिया, दिनांक-16.11.2024 वि०खं० असोहा, दिनांक-18.11.2024 वि०ख ० सुमेरपुर, दिनाक 19.11.2024 वि०ख० हिलोली, दिनाक 20.11.2024 वि०ख० पुरवा, दिनांक-21.11.2024 वि०ख ० औरास, दिनांक-22.11.2024 वि०ख० हसनगंज एवं दिनांक-23.11.2024 वि०खं० सिकन्दरपुर-सरोसी में प्रातः 10ः30 बजे से शायं 03ः00बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुत अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10वी० पास ऊँचाई 168 सेमी० उम्र 18 से 45 वर्ष वजन 52 से 96 कि०ग्रा० के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटों के साथ निर्धारित तिथि में वि०ख० स्थल पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ वेतनमान 15,000/-रू0 से 18,000/-रू0 के साथ पी०एफ० ग्रेच्युटी, ई०एस०आई० द्वारा मेडिकल सुविधा वार्षिक वेतनवृद्धि प्रमोशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9667989993 सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here