उन्नाव।रविवार को उत्तर प्रदेश एक्स-रे टेक्नीशियन एसोसिएशन के जनपद शाखा उन्नाव का द्विवार्षिक अधिवेशन/ चुनाव जिला चिकित्सालय उन्नाव के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मनोहर कुशवाहा की अध्यक्षता में द्विवार्षिक अधिवेशन /चुनाव का आयोजन प्रांतीय महासचिव श्री दिलीप कुमार चुनाव पर्यवेक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार प्रशासनिक अधिकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय उन्नाव चुनाव अध्यक्ष श्री अनिल कनौजिया आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती जी के चरणों में पुष्प अर्पित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। अधिवेशन/ चुनाव अध्यक्ष श्री अनिल कनौजिया चुनाव अधिकारी श्री अनूप मिश्रा सहायक चुनाव अधिकारी श्री आर .डी.चौधरी एवं पर्यवेक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार की देखरेख में एवं पर्यवेक्षण में शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।जिसमें निम्न पदाधिकारी गण सर्व सम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
अध्यक्ष -श्री वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष -श्री ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष -श्री अजीत कुमार उपाध्यक्ष -श्री सुरेंद्र सिंह। सचिव -श्री देवेश कुमार संयुक्त सचिव- श्री जितेंद्र यादव संगठन मंत्री- श्री राजेश कुमार, संगठन मंत्री-श्री आसिफ श्री संगठन मंत्री-रत्नेश कुमार। कोषाध्यक्ष -श्रीमती अदिति सिंह संप्रेक्षक -श्री संतोष कुमार सभी निर्वाचित पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रदेश अध्यक्ष श्री राम मनोहर कुशवाहा द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में जनपद उन्नाव के समस्त संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।