मुजफ्फरपुर सर्रा न्याय पंचायत ब्लाक मियाँगंज में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0
54

उन्नाव।मियांगज ब्लॉक के उच्च. प्रा .वि. कुलहा अटौरा न्याय पंचायत मुजफ्फरपुर सर्रा मे खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता का प्रारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी मनीन्द्र कुमार एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष अविनाश तिवारी जी के द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया।मनीन्द्र कुमार ने सभी बच्चो का मार्गदर्शन किया एवं उन्हे प्रोत्साहित किया।खेल प्रभारी के रूप मे सुनील कुमार जी के द्वारा निष्पक्ष प्रतियोगिता कराई गयी
न्यापंचायत के समस्त विद्यालयो के छात्र छात्राओ ने विभिन्न खेलो मे प्रतिभाग लिया एवं विजयी छात्र छात्राओ को मेडल एवं आकर्षण उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य महामंत्री सचिन सिंह कोषाध्यक्ष रेनू सिंह उपाध्यक्ष विवेक तिवारी एवं शिक्षक अशोक अनिल अवधेश यादव रणन्जय सिंह सुरेन्द्र कुमार गौड़ नीरज सिंह प्रीती कुशवाहा रानी सिंह चौहान कंचन वर्मा सुधाँशु गार्गी शंकर द्विवेदी शैलेन्द्र सिंह मुकेश शर्मा धर्मेन्द्र सिंह शुभम्र शुक्ला अंकित शुक्ला सोनू अनूप कुमार सतीश कुमार वर्मा सुशील कुमार रागिनी सिंह विमला सिंह अन्य सभी विद्यालय शिक्षक के रूप मे उपस्थित रहे।नोडल शिक्षक सचिन सिंह द्वारा सभी आगन्तुक को धन्यवाद देकर प्रतियोगिता का समापन किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here