आकस्मिक परिस्थितियों के द्रष्टिगत दंगा/बलवा नियंत्रण हेतु किया गया अभ्यास

0
108
Oplus_131072

उन्नाव।आकस्मिक परिस्थितियों व आगामी त्योहारों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित /भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आज दिनांक 21.10.2024 को श्री दीपक भूकर पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशानुसार रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में विभिन्न थानों से आए हुए पुलिसकर्मियों को दंगा/बलवा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास कराया गया तथा प्रतिसार निरीक्षक उन्नाव श्री अब्दुल रशीद द्वारा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

इस दौरान जनपद के विभिन्न थानों से आये हुए पुलिस बल द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर बितर करने के लिये रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले एंटी राइट गन, टियर गैस गन, हैंड ग्रेनेड आदि शस्त्रों के संबन्ध में जानकारी साझा करते हुए बलवा ड्रिल का अभ्यास किया गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here