दही चौकी और लखनऊ बायपास उन्नाव में भाजपा उन्नाव द्वारा सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किए गए

0
42
Oplus_131072

उन्नाव।2014 के पहले का भारत कांग्रेस सहित विपक्ष सरकार के घोटालों और दंगों से कराह रहा था: भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार कहा भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनावों में जीत दर्ज कर रही हैं क्योंकि लोगों में विश्वास है सही मायनों जो गांव गरीब और मजदूरों के साथ न्याय कर सकती हैं वह भारतीय जनता पार्टी है भाजपा सदस्यता अभियान चलाकर आप सबसे आग्रह कर रही हैं आप जिस पार्टी को वोट देते हैं उस दल के सदस्य बन हमारे परिवार का हिस्सा बने।यह बात मुख्य अतिथि जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने सामूहिक सदस्यता के कार्यक्रम में कही।

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने कहा 2014 के पहले देश में अखबारों न्यूज चैनलों में कांग्रेस के भ्रष्टाचार अरबों के घोटाले और प्रदेश में क्षेत्रीय दलों के सरकारों में लगातार दंगों के समाचार होते थे और सब के सब लोग परेशान थे पूरा का पूरा देश कराह रहा था यह देश कांग्रेस के अधिकतम शासन क्षेत्रीय दलों की सरकारों के द्वारा माफियाओं को संरक्षण देने के कारण होता था क्या इसी दिन के लिए देश के 18, 20, 22 साल के नौजवानों ने फासी का फंदा चूमा था। क्या वह ऐसा ही देश देखना चाहते थे। भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय का विचार लेकर जन जन तक तक गई और कहा हम लोगों की सेवा करने के लिए सत्ता में आना चाहते हैं जबतक अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति का उदय नहीं हो जाता तब तक देश सही मायने में देश का विकास नहीं होगा। इसी के साथ भाजपा की 2014 में भाजपा की सरकार बनी। जिसने सेवा करके जनता के मन में विश्वास पैदा किया विदेशों में देश का सम्मान बढ़ाया। इसीलिए भाजपा की लगातार प्रदेशों और देश में सरकार बन रही हैं तीसरी बार हमने हरियाणा चुनाव जीता।
विधायक पंकज गुप्ता ने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा ने फिर झंडे गाड़ दिए हैं भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है इसका सदस्य होना हमारे लिए गर्व की बात है।
सदस्यता अभियान 2024 के क्रम में दही चौकी, और लखनऊ बायपास उन्नाव में भाजपा उन्नाव द्वारा सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें हजारों की संख्या में लोग भाजपा के सदस्य बने।
प्रदेश मंत्री/ जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता, भाजपा कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल, भाजपा सदस्यता प्रमुख महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा अनुराग अवस्थी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, प्रदीप सिंह, नवीन सिंह मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here