बाढ़ ग्रसित ग्रामीण दूसरी जगह अपना अपना बना रहे आशियाना

0
101
Oplus_131072

उन्नाव।गंगा नदी का जल स्तर कई दिनों से लगातार बढ रहा है।जिससे अब पानी बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के अधिकांश घरों में पहुंच गया है।जिससे गावो के लोग अपनी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित जगह जाने लगे हैं । बाढ़ से ग्रामीणों की तैयार फसल भी बर्बाद हो गई है।प्रभावित गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से टूट गया है।तहसील बांगरमऊ की उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर नाव की संख्या बढ़ाने व राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए।

गंगा नदी में लगातार पानी बढ़ते रहने से गंगा तटीय ग्रामों के लोगों की परेशानियां बढ़ती ही जा रही हैं। बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के पुराहास, ठकुरिया, फरीदपुर कट्टर,डलन खेड़ा, अचलपुरवा,खैरुद्दीन पुर,अलोलापुर, सेतु वाही,बेरियागाडा,गहरपुरवा,कुंसी, भिखारी पुर ,पतासिया,सिंधुपुर बेरियागड़ा,दुबरपुरवा पुरहनिया,जिरिकपुर,डाहन,बलदेवपुरवा,अंटवा,मल्हान पुरवा, कुशाल पुरवा, नया पुरवा, हरिगंज, धन्ना खेड़ा 1, धन्ना खेड़ा 2, लोकाई पुरवा,अहिरन पुरवा, चौगावां,लोकिहा,वादेपुर, दुर्गापुरवा, नेकपुर,खैरागाडा,रुस्तमपुर,जैतपुर,नोनारिया,भिखारपुरवा सहित कई दर्जन गांव गंगा की बाढ़ की चपेट में है।
और अब पानी क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों के अधिकांश घरों में पहुंच गया है।जिससे गावो के लोग अपनी गृहस्थी समेट कर सुरक्षित जगह जाने लगे हैं ।बाढ़ से ग्रामीणों की तैयार फसलें उर्द,मूंग,मकाई, धान आदि भी बर्बाद हो गई है। खेतों में खड़ी हरी सब्जियों की फैसले नष्ट होने से उनके दांम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। प्रभावित गांवों का संपर्क मुख्य मार्गो से टूट गया है। बांगरमऊ की उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ केन्द्रो की स्थापना कराकर प्रभावित लोगों में राहत सामग्री वितरित करने के निर्देश दिए हैं।इसी के साथ ही क्षेत्र के विधायक श्रीकांत कटियार व उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह द्वारा ग्राम कटरी गदनपुर आहार एवं अन्य बाढ़ केन्द्रो में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों में आपदा राहत किटों का वितरण किया गया।किसी अनहोनी के भय से बिजली बिभाग के अधिकारीयों नें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 39 ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here