उन्नाव खनन माफियाओं ने धरती मां को छलनी कर बड़े बड़े डंफर मिट्टी ढोते रहे और प्रशासन चुप्पी साधे है आखिर क्यों

0
61

उन्नाव।सफीपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा गहोली, सकहन, फाजिलपुर सीमा में विगत कई माह से खनन हो रहा था हजारों घन मीटर धरती मां को छलनी कर बड़े बड़े डंफर मिट्टी ढोते रहे लेकिन न हल्का सिपाही जान पाए न हल्का लेखपाल….क्या यह सम्भव है कि बिना क्षेत्रीय लेखपाल ,हल्का दरोगा एवम सिपाही की जानकारी के चोरी छिपे खनन होता रहे उन्हे भनक न लगे…यदि ऐसा है तो हल्का लेखपाल,हल्का सिपाही पूर्ण रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन नही करते क्षेत्र में नही जाते है उनको क्षेत्र की जानकारी नही है …उच्चाधिकारियों को ऐसे नकारा लोगो पर कार्यवाही करनी चाहिए…वैसे मेरे सूत्र बताते है कि जानकारी तो खनन विभाग को भी थी विगत दिवस खनन विभाग की टीम ने रात में छापेमारी भी की लेकिन किसी तरह उनकी योजना की भनक खनन माफियो को लग गई वह भाग खड़े हुए थे इसका मूल कारण यह रहा खनन स्थल की भौगोलिक जानकारी खनन विभाग के पास न होना….महीनो चले इस अवैध खनन की जानकारी मेरे सूत्र बताते है क्षेत्रीय ग्राम प्रधान अथवा उनके प्रतिनिधि रूपी पतियों को भी थी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here