उन्नाव।मंगलवार की सुबह पुरवा कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-पुरवा मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक में सवार चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान प्रदीप सिंह पुत्र धर्मेंद्र बहादुर सिंह के रूप में हुई, जो थाना अचलगंज क्षेत्र के ग्राम कच्छवाहन मजरा आटा पोस्ट बंथन का निवासी था। प्रदीप उन्नाव शहर से ट्रक में माल लेकर लखनऊ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गोकलपुर गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। जिसमे मौके पर ही चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया है की आगे की कार्यवाही पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।




