उन्नाव ग्राम पंचायत परियर में लगा गंदगी का अंबार एक भी सड़क चलने के लायक नहीं ग्राम वासियों में रोष

0
52
Oplus_131072

उन्नाव। विकास खण्ड सिकंदरपुर सरोसी की ग्राम पंचायत परियर में गंदगी का हाल ऐसा है कि अगर इसको नरक पंचायत कहें तो अतिश्योक्ति नही होगा | समूचे गाँव में एक भी रास्ता ऐसा नहीं है कि जिस पर आराम से चला जा सके | प्रत्येक रास्ता कीचड़ से लबालब है जिसमें कुछ रास्ते तो कीचडयुक्त की मिशाल हैं

सिकंदरपुर सरोसी ब्लाक की एक ऐसी ग्राम पंचायत जो अपने आप में एक मिशाल बनी हुई है | जहाँ हर रास्ता कीचडयुक्त हर जगह गंदगी का अम्बार मौजूदा समय में परियर गाँव में कोई भी रास्ता ऐसा नही कि जिस पर आराम से निकला जा सके, ऐसे गंदगी भरे रास्तों में प्राइमरी पाठशाला परियर से राकेश सविता के घर तक और परियर बिठूर रोड तक पूरा रास्ता कीचड़ से भरा है जहाँ से स्कूल कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं व अध्यापक , अध्यापिकाओं को भी इसी दलदल से होकर गुजरना पड़ता है इसी तरह वार्ड संख्या दस ( जानकी पुरवा ) परियर बिठूर रोड से आर्यावर्त बैंक से होते हुए धोबियाना तक के इलाके शामिल हैं |

आज इन इलाकों में पत्रकार भाईजी सतीश बाजपेई ने पहुँच कर गंदगी से त्रस्त लोगों से हाल जाना तो लोगों ने अपनी व्यथा बताई साथ ही जानकीपुरवा के लोगों द्वारा नाली बनवाने के लिए एक मांग पत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य रागिनी अवस्थी को जरिये प्रतिनिधि विपिन अवस्थी को पूरे भरोसे के साथ सौंपा और बताया कि जो ललकारेगा वही काम करेगा |

ऐसी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि को एवार्ड मिलना चाहिए जिसने प्रतिनिधि बनने के बाद से आज तक इस पंचायत की तरफ मुडकर भी नही देखा कि जिस ग्राम पंचायत का मै प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ जहाँ की जनता ने इतना बड़ा भरोसा करके यहाँ पहुंचाया है वहाँ की जनता किस हाल में जीवन बिता रही है |


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here