अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

0
60

उन्नाव।अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती शनिवार देर शाम को दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहा पर इलाज के दौरान दोनो युवकों की मौत हो गई फतेहपुर चौरासी थाना के गांव तालिबपुर रहली निवासी अजय पुत्र टेक राम 20 वर्ष तथा अंशू पुत्र मुंशीलाल करीब 19 वर्ष बाइक से बांगरमऊ गए थे। वह गांव के कुछ लड़के जो दिल्ली जा रहे थे उनसे बस में झगड़ा होने के कारण पुलिस ने कस्टडी में ले लिया था। वह उनको छुड़ाने के लिए कोतवाली गए थे।जहां से वह देर शाम वापस घर आ रहे थे।ज़ब वह कठिघरा गांव के सामने पहुंचे तो उसी समय उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें सीएचसी अस्पताल पहुंचाया । जहां गम्भीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। सूत्रों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवको की इलाज के दौरान मौत हो गई, अजय पुत्र टेक राम दो भाइयों में छोटा था वहीं अंशू पुत्र मुंशीलाल पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। सूचना मिलते ही दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here