उन्नाव।नवोदय विद्यालय समिति (NVS) द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2025 का पूरा कार्यक्रम और सूचना पत्र जारी कर दिया गया है। NVS कक्षा 6 में प्रवेश 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई 2024 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक छात्र अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://navodaya.gov.in के माध्यम से निःशुल्क पंजीकरण कर NVS Admission Form 2025 ऑनलाइन भर सकते हैं। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश फॉर्म 2025-26 को 16 सितंबर 2024 से पहले ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। NVS कक्षा 6 के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 जुलाई से 16 सितंबर 2024 तक भरे जा सकते हैं।
जेएनवी में कक्षा VI में अभ्यर्थी का प्रवेश जिला विशिष्ट होता है। जो अभ्यर्थी किसी जिले में कक्षा V में पढ़ रहा है, उसे केवल उसी जिले में जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अनुमति है। केवल उस संबंधित जिले के वास्तविक निवासी अभ्यर्थी जहां जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित है और उसी जिले में कक्षा V में पढ़ रहे हैं, वे ही जेएनवीएसटी के माध्यम से जेएनवी में प्रवेश के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने अपील करते हुए कहा है कि नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेने के इच्छुक व पात्र विद्यार्थी गण निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि अभियान चला कर गत वर्ष की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।




