उन्नाव।बार एसोसिएशन की आम सभा में लिए गए निर्णय के अनुसार अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में श्री राजेन्द्र बाजपेयी। श्री सतीश कुमार त्रिपाठी श्री सौरभ शुक्ला व श्री संजीव सिंह चौहान के साथ हरदोई पहुंचे जहाँ अध्यक्ष हरदोई बार एसोसिएशन श्री कृष्ण दत्त शुक्ला व महामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व संयुक्त मंत्री श्री शशि कांत सिंह गौड़ व अन्य पदाधिकारियों के साथ श्री कनिष्क मल्होत्रा के हत्या कांड के सम्बंध में किया वार्ता।हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।फ़िलहाल हरदोई बार एसोसिएशन ने 5 अगस्त तक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया हैं।उन्नाव के प्रतिनिधि मंडल व हरदोई के पदाधिकारियों ने उक्त प्रकरण के सम्बंध में सूक्ष्म चर्चा किया।उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला व प्रतिनिधि मंडल ने हरदोई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री के. डी. शुक्ला व अन्य पदाधिकारियों को आश्वस्थ करते हुए कहा हम उन्नाव के अधिवक्त आपके साथ हैं।





