महा पौध रोपण “अभियान के तहत पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ

0
104
Oplus_131072

उन्नाव।विकास खण्ड सफीपुर के सभागार में कुटीवीर बाबा सेवा संस्थान के तत्वाधान में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला के संयोजन में भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश रावत ,भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सरोज सिंह चौहान ,जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्र “गुड्डू” भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज कुशवाहा, की उपस्थिति में ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यो, बड़ी संख्या में मौजूद जन समुदाय को पर्यावरण संरक्षण के लिए आज “महा पौध रोपण “अभियान के तहत पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।विधायक बम्बालाल दिवाकर ने प्रकृति में लगातार हो रहे बदलाव एवम ग्लोबल वार्मिंग के प्रति सजग करते हुए सभी से एक पेड़ अवश्य लगाने एवम उसे संरक्षित रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम के मुख्य आयोजक भाजपा नेता संजय शुक्ला ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर विस्तार से चर्चा कर उपस्थित लोगो से हर किसी को एक पौध रोपित कर उनका संरक्षण भी करने का आह्वान किया।इस मौके पर भाजपा नेता अभिषेक दीक्षित गोलू, साधन सहकारी समिति गढ़ी के अध्यक्ष विनोद मिश्र,भाजपा विधायक के मीडिया प्रभारी श्याम नरेश सिंह “राजू चौहान” आशीष विमल आदि भाजपा कार्यकर्ता,विकास खण्ड के कर्मचारी भी मौजूद रहे।उपस्थित लोगो ने विकास खंड परिसर में पौध भी रोपित किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here