उन्नाव।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उन्नाव पहुंचे जहा उन्होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने जातिगत जनगणना पर संसद में हुए तकरार पर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नहीं पूरे देश का अपमान किया है। सदन में जिस तरह से जाति की बात की है, जाति पर हमला किया है,यह अपमान है। राहुल गांधी गरीब , शोषित वर्ग की बात कर रहे हैं ।अनुराग ठाकुर बयान पर माफी मांगे व संसद सदस्यता से इस्तीफा दें । वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी के राजनैतिक माहौल पर तंज कसते हुए कहा कानून व्यवस्था धड़ाम है, अपराध का बोलबाला है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष अजय राय उन्नाव के एक होटल में आयोजित यूथ कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भाजपा सरकार के खिलाफ कैसे आक्रामक होकर आवाज बुलंद करनी है, उसके टिप्स दिए। गलत बयानबाजी से पूरी तरह से बचने की हिदायत दी। वहीं जनता के बीच जाकर कांग्रेस के विचारों को साझा करने की बात कही। एक घंटे तक प्रदेश अध्यक्ष ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ पाठशाला लगाई। वहीं मीडिया से बातचीत में जातिगत जनगणना पर संसद में राहुल गांधी को टारगेट करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा जाति पूछने वाले बयान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी का नहीं पूरे देश का अपमान किया है। लोकसभा में जिस तरह से जाति की बात की है, जाति पर हमला किया है,यह अपमान है। राहुल गांधी गरीब , शोषित वर्ग की बात कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर बयान पर माफी मांगे व संसद सदस्यता से इस्तीफा दें।
कहा कि जनता ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए वोट दिया था। आपस मे लड़ाई झगड़े के लिए नहीं। यूपी की जनता इन्हें भगाने वाली है । यूपी में कानून व्यवस्था धड़ाम है, अपराध का बोलबाला है।




