उन्नाव बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लगाया सम्पूर्ण समाधान दिवस

0
71
Oplus_131072

उन्नाव।आज सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह द्वारा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डायट स्थित प्रेक्षाग्रह में किया गया ।समाधान दिवस में शिक्षक शिक्षिकाओं अनुदेशक शिक्षा मित्र व रसोइयों के कुल 127 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे लगभग 29 प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण किया गया शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों व लेखाधिकारी को निस्तारण हेतु भेज दिया गया । बीएसए द्वारा बताया गया कि इस तरीके के समाधान दिवस से हमारे शिक्षकगणों एवं कर्मचारियों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे एक ही छत के नीचे समस्त समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा समाधान के समय खंड शिक्षा अधिकारी मियागंज, गंज मुरादाबाद ,सफीपुर, औरास, बीघापुर, बांगरमऊ, फतेहपुर चौरासी असोहा ,बिछिया व पटल सहायक एवं डीसी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here