उन्नाव।ज़िला सहकारी बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज अरुण सिंह ने ज़िला सहकारी बैंक शाखा बांगरमऊ में अचानक पहुँचकर निरीक्षण किया। शाखा में अव्यवस्थाओं का अंबार देखकर कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई।ज्ञातव्य हो कि ज़िला सहकारी संघ के अध्यक्ष अरुण सिंह बांगरमऊ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर के यहाँ एक कार्यक्रम में पहुँचे थे। अरुण सिंह कार्यक्रम से निवृत्त होने के उपरांत ज़िला सहकारी बैंक की शाखा बाँगरमऊ पहुँच गये वहाँ पहुँच कर उन्होंने फाइलो का निरीक्षण किया और उपस्थित लोगों की समस्यायें भी सुनी, जनता से पूछा आपको कोई समस्या तो नहीं। सिंह स्टॉक रजिस्टर भी चेक किया। निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कई अव्यवस्थाएँ पाईं जिसको लेकर उन्होंने कर्मचारियों को जमकर फटकार भी लगाई और कहा कि शुक्रवार तक आप सभी के पास समय है सारी व्यवस्थाएँ दुरुस्त कर लीजिए उसके बाद यदि किसी भी कर्मचारी ने अपने कार्यों और दायित्वों प्रति शिथिलता बरती तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी। श्री सिंह ने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि खाद लेने आये किसानों के लिए धूप और बरसात के बचाव हेतु शेड का निर्माण तत्काल कराया जाये।





