उन्नाव में माँ-बेटे की मौत पर पति समेत 7 के खिलाफ एफआईआर हुई दर्ज

0
44
Oplus_131072

उन्नाव।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलाव गांव में बीते गुरुवार की सुबह मां ने अपने 5 साल के बेटे को फांसी के फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम कराया था। उधर मायके पक्ष की ओर से पहुंचे लोगों ने हत्या के आरोप लगाया। मां की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। बता दे की अजगैन कोतवाली के मलांव गांव निवासी देशराज की पत्नी शांति (30) ने बीते दिन गुरुवार सुबह करीब छह बजे पारिवारिक कलह में पहले बेटे देवराज (5) को फंदे पर लटकाकर मार डाला। फिर खुद साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। पति देशराज साड़ी के दोनों छोर में पहले बच्चे और फिर पत्नी का शव लटका देख बेहाल हो गया था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की थी। पुलिस को देशराज ने बताया कि पहले वह मुंबई में रहकर काम करता था। पांच महीने पहले वह घर आ गया था। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इससे दोनों में जमकर विवाद होता था। मृतक शांति की मां गुड्डी देवी ने अजगैन कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि मेरी बेटी की शादी 25 मई 2017 को हुई थी। गुरुवार सुबह मेरी बेटी का फोन आया व चिल्ला रही थी। कह रही थी मम्मी मुझे आकर बचा लो, नही तो देशराज मुझे मार डालेगा। इतने में देशराज ने उससे फोन छीन लिया। इसके पश्चात मुझे फोन आया। कि मेरी बेटी शान्ति व नाती संगम को देशराज ने मार कर टांग दिया है। इससे पहले भी देशराज, ननद माया, ननद उर्मिला, भतीजे अरविन्द धर्मेन्द्र नीरज पुत्रगण लाला, भौजाई शिव प्यारी आए दिन दहेज को लेकर मेरी बेटी को मारा पीटा करते थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति देशराज समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here