पत्रकार आलोक अवस्थी याद किए गए पदाधिकारीयों ने भाव भीनी श्रद्धांजलि

0
86
Oplus_131072

उन्नाव।नगर के इंदिरा नगर स्थित मुख्य कार्यालय राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय आलोक अवस्थी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के फाउंडर चेयरमैन श्रवण कुमार पाण्डेय सहित समस्त पदाधिकारीयों ने आज उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिवार के सुखद जीवन की कामना की वही इस मौके पर आलोक अवस्थी जी की पत्नी शिखा पांडेय भी मौजूद रहीं राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के सभी पदाधिकारीयों ने आलोक जी के परिवार से एक स्वर मे कहा कि हम आपके सुख दुख में सदैव निरंतर खड़े रहेंगे आपको कभी भी किसी समस्या पर या अन्य कार्य हेतु जरूरत महसूस हो तो राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के सभी पदाधिकारी भाई बनकर आपके साथ खड़े मिलेंगे ,तत्पश्चात सभी पदाधिकारी ने विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती मरीजों को फल भी वितरण किया बाद में शहर के बड़े हनुमान मंदिर जाकर वहां गरीबों को भी फल वितरण किया और प्रभु से यही कामना की की आलोक अवस्थी जी के परिवार पर आपकी क्रपा सदैव बनी रहे।

इस मौके पर मुख्य रूप से मौजूद रहे राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के फाउंडर अध्यक्ष श्रवण कुमार पांडे भाई जी सतीश बाजपेई नासिर अहमद खान शिखा पांडेय संतोष कुमार तिवारी मोहम्मद जमाल कुलदीप त्रिपाठी महेंद्र राज शुक्ला गायत्री शुक्ला अपर्णा राय रानी खान कुमारी ज्योति देवी, जितेंद्र कुमार जीतू आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे सभी ने बड़ी-बड़ी से स्वर्गीय आलोक अवस्थी जी की चित्र पर माल्यार्पण एवं भाव भीनी श्रद्धांजलि दी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here