अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन

0
118
Oplus_131072

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल के ताम्बरम स्टेशन पर मेजर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेन संख्या 09419/09420 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चार फेरे परिवर्तित मार्ग से चलने का निर्णय लिया गया है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

·ट्रेन संख्या 09419 अहमदाबाद-तिरुचिरापल्ली स्पेशल 25 जुलाई से 15 अगस्त 2024 तक चार ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी तथा रेनिगुंटा, तिरुतणि, काटपाड़ी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर, चिदंबरम, शिरकाषि, वैद्दीश्वरणकोइल, मयिलाडतरै, कुंभकोणम, पापनाशम एवं तंजावूर स्टेशनों पर रुकेगी।

· ट्रेन संख्या 09420 तिरुचिरापल्ली-अहमदाबाद स्पेशल 28 जुलाई से 18 अगस्त 2024 तक चार ट्रिप परिवर्तित मार्ग से चलेगी तथा रेनिगुंटा, तिरुतणि, काटपाड़ी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर, चिदंबरम, शिरकाषि, वैद्दीश्वरणकोइल, मयिलाडतरै, कुंभकोणम, पापनाशम एवं तंजावूर स्टेशनों पर रुकेगी।

*इस ट्रेन का अहमदाबाद और रेणिगुंटा के बीच ठहराव, मार्ग एवं समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।*

ट्रेनों के ठहराव, मार्ग और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here