भीषण सड़क दुर्घटना अनियंत्रित होकर पलटी कार तीन की मौत तीन घायल

0
85
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम बहलोल पुर के सामने आज फिर भीषण मार्ग दुर्घटना हुई। जहाँ चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार स्कार्पियो पलट गई।और स्कार्पियो सवार तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई तथा तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।यूपीडा रेस्क्यू टीम ने घायलों को आनन-फानन एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहाँ से घायलों की हालत नाज़ुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार आज करीब छह बजे थाना बांगरमऊ क्षेत्रांतर्गत आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किमी संख्या 236 के पास ग्राम बहलोलपुर के सामने स्कार्पियो कार UP 32 ME 9493 जो कि दिल्ली से फैजाबाद जा रही थी, अनियंत्रित होकर पलट गई।कार में कुल 06 लोग (सभी पुरुष) सवार थे।जिनमें वैभव पाण्डेय पुत्र अज्ञात उम्र करीब 35 वर्ष नि0 विलासपुर नया बाजार जनपद अयोध्या,मनोज सिंह पुत्र समर बहादुर सिंह उम्र करीब 45 वर्ष नि0 उपरोक्त,अरविन्द सिंह पुत्र भगवान सिंह उम्र करीब 40 वर्ष नि0 उपरोक्त की घटना में मौके पर मृत्यु हो गई है।जबकि महेन्द्र सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उम्र करीब 38 वर्ष नि0 रजवापुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती,आशीष कुमार पुत्र मिठाई लाल उम्र करीब 45 वर्ष नि0 विलासपुर थाना नयाबाजार जनपद अयोध्या,अनुज पाण्डेय पुत्र अज्ञात उम्र करीब 40 वर्ष नि0 नयाबाजार जनपद अयोध्या आदि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर स्कोर्पियो सवार 03 घायलों को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया, जहां से सभी को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है एवं मौके पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ एवं थाना बांगरमऊ पुलिस मौजूद है,पुलिस द्वारा मृतकों के शवों को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भेजा जा रहा है, यातायात सुचारू रूप से जारी है।

घटना की जानकारी लेती पुलिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here