इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाला गया मातमी जुलूस, ताज़ियो को कर्बला में किया गया सुपुर्दे खाक

0
54
Oplus_131072

उन्नाव।पैगम्बर हजरत मोहम्मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके योद्धाओं की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मुहर्रम की दसवीं तारीख को उन्नाव में ताजियों के साथ छुरीयो और कमा का मातम किया गया। बच्चो और नौजवानों ने सर पर तलवार मार कर मातम किया। तो वही कुछ लोगो में छुरीयो को पीठ मार कर मातम कर जुलूस निकाला गया। जिसके बाद मातम के साथ ताजियों को कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया। ताजियों का जुलूस, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, धवन रोड, दादा मिया चौराहा, छिपियाना चौराहा, सहित कई जगहों से प्रारम्भ होकर कर्बला तक पहुंचा। जिनके साथ अखाड़े शामिल रहे। अखाड़ेबाज युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। ताजियों का जुलूस शहर के मुख्य मार्गो से निकाल कर मातमी धुन के साथ करबला में सुपुर्दे खाक किया गया। पुलिस की ओर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। साथ ही शहर में जगह-जगह रोशनी एवं लंगर की व्यवस्था भी की गई। ताजियों को देखने के लिए शहर भर से विभिन्न समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ी। उन्नाव जिले में करीब हजारो ताजियों को मातमी धुन के साथ कर्बला में सुपुर्दे खाक किया गया। गौरतलब है कि कर्बला की जंग और हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इसी दिन हजरत इमाम हुसैन ने अपनी जान कुर्बान की थी। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग इमाम हुसैन की याद में ताजिए निकालते हैं।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here