उन्नाव।मण्डलायुक्त महोदया, लखनऊ मण्डल, लखनऊ/अध्यक्ष, उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण, डॉ0 रोेषन जैकब की अध्यक्षता में उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की 60वीं बोर्ड बैठक आज दिनांक 29.06.2024 को पन्नालाल सभागार, कलेक्ट्रेट, उन्नाव में सम्पन्न हुई। मा0 बोर्ड के समक्ष विगत बोर्ड बैठक का कार्यवृत्त एवं उसकी अनुपालन आख्या अवलोकनार्थ प्रस्तुत की गयी। भवन निर्माण एवं विकास उपविधि-2008 (यथा संषोधित) में आवास एवं शहरी नियोजन, उ0प्र0 शासन के शासनादेष सं0-2942/2023/8-3099 /1710/2020, दिनांक 30.11.2023 द्वारा किये गये संषोधनों को यथावत् अंगीकृत किये जाने, उ0 प्र0 एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा अपवर्जित छः राजस्व ग्रामों (मझरा पीपर खेड़ा (गैर एहतमाली), सहजनी, फत्तेपुर, हैबतपुर, कटहादल नरायणपुर एवं घोंघी रौतापुर) को पुनः उन्नाव-षुक्लागंज विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र में अधिसूचित किये जाने, प्रियदर्षिनी नगर योजना एवं निराला नगर (प्रथम चरण) योजनाओ के तलपट मानचित्र में आरक्षित 02 व्यवसायिक भूखण्डों का उपविभाजन, उन्नाव-षुक्लागंज विकास क्षेत्र के अन्तर्गत 14 राजस्व ग्रामों पर तैयार किए गये संषोधित उन्नाव-शुक्लागंज महायोजना-2031(प्रारूप) पर अनुमोदन एवं वित्तीय 2024-24 के बजट से सम्बन्धित प्रस्ताव माह-फरवरी, 2024 एवं माह-जून, 2024 में मा0 बोर्ड से परिचालन के माध्यम से अनुमोदित कराए गए थे, जिनकी पुष्टि मा0 बोर्ड द्वारा की गयी।
नवीन प्रस्तावों के अन्तर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे एवं परियर मार्ग के निकटवर्ती ग्रामों के साथ कुल 97 राजस्व ग्रामों के क्षेत्र को उन्नाव विकास क्षेत्र में सम्मिलित करते हुए सीमा विस्तार सम्बन्धी प्रस्ताव मा0 बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जिसके सम्बन्ध में मा0 बोर्ड द्वारा विचार-विमर्ष उपरान्त इस शर्त के साथ सैद्धान्तिक स्वीकृति प्रदान की गयी कि सीमा विस्तार हेतु प्रस्तावित ग्रामों में प्राधिकरण द्वारा विकास कार्य कराये जाने की व्यवहारिकता सुनिष्चित कर ली जाये। इसके अतिरिक्त प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में अनिस्तारित सम्पत्तियों को ई-नीलामी के माध्यम से विक्रय किए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव मा0 प्राधिकरण बोर्ड के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत किया गया, जिसके सम्बन्ध में मा0 बोर्ड द्वारा निर्देषित किया गया कि ई-नीलामी में अधिक से अधिक लोगों का प्रतिभाग सुनिष्चित करने हेतु अतिरिक्त सुविधाओं की अनुमन्यता का परीक्षण करते हुए आगामी बोर्ड बैठक में पुनः प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये। अन्त में वित्तीय वर्ष 2022-23 की बैलेन्स शीट का अवलोकन मा0 बोर्ड से कराते हुए सभी गणमान्य सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर बोर्ड बैठक का समापन किया गया।
बोर्ड बैठक में जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष उन्नाव-षुक्लागंज विकास प्राधिकरण श्री गौरांग राठी, सचिव श्री शुभम यादव सहित प्राधिकरण बोर्ड के नामित सदस्यगण श्रीमती कमलेष सिंह, श्री हरिष्चन्द्र यादव, श्री गणेष शंकर मिश्रा तथा अन्य सम्मानित बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।




