बकरीद की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की गई

0
54
Oplus_131072

उन्नाव।ईद उल अजहा की नमाज को पढ़कर आज अमन चैन की दुआ मांगी गई।शहर की ईदगाह , जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिद परिसरों सहित पूरे जनपद में ईद उल अजहा की नमाज हुई। ईदगाहों में पहुंच कर लाखों हांथो ने देश की अमन चैन की दुआ मांगी।नमाज स्थलों पर पुलिस का सघन सुरक्षा पहरा रहा, मुस्लिम मोहल्लों में सुरक्षा के गोपनीय इंतजाम किये गए। कट्रोल रूम से भी पल पल की मॉनिटरिंग की जाती रही।

फोटों,नव हिन्दुस्तान पत्रिका

ईद-उल-अजहा/बकरीद के दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी नें कानून व शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सदर कोतवाली स्थित बड़ी ईदगाह व तहसील सफीपुर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने एक महिला को देखा। ईदगाह के पास बैठीं उस महिला व बच्चे को देखा तो डीएम गौरांग राठी तुरंत उसके पास पहुंचे। उसको खाने पीने का सामान दिया व‌ गोपनीय नगद राशि भी दी। ऐसे जिलाधिकारी गौरांग राठी को उन्नाव के जनपद वासियों ने खूब सराहना कर दिल खोल कर बधाई दी।उधर बांगरमऊ नगर एवं क्षेत्र में ईद उल अजहा का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बकरीद की नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की गई । तत्पश्चात एक दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी गई । इसके बाद लोगों ने घर जाकर सुन्नते इब्राहीमी कुर्बानी की रस्म अदा की।नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित ईदगाह में काजी शहर इमाम ईदगाह सैयद जिया उलआरफीन ने हज़ारो लोगो को ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई । इस दौरान नायब इमामे ईदगाह मौलाना फैसल बिलाल जा मई ने कहा कि कुर्बानी इब्राहीम अलै की सुन्नत है । साहबे निसाब के लिए इस सुन्नत को अदा करना वाजिब है । उन्होंने कहा कि हम वतन भाइयों की भावनाओं का ख्याल रखकर तथा हुकूमत की गाइडलाइन के तहत ही कुर्बानी की रस्म अदा की जाए । नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की गई। तत्पश्चात ईदगाह के बाहर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी । ईदगाह के बाहर चेयरमैन रामजी गुप्ता , सपा नेता डॉक्टर मुन्ना अल्वी , मुफ़ीस अहमद के अलावा नगर पालिका और तहसील प्रशासन ने भी शिविर लगाकर बकराईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में कमेटी के सदर हाजी लईक , नायब शहर काजी हाफिज फिरोज , मौलाना अब्दुल रहमान अंसारी , पूर्व चेयरमैन इज़हार खान , मौलाना अरमान सिद्दीकी , मोहम्मद खालिद , कुर्बान अली , डॉक्टर इरफ़ान , इसरार खान सभासद व डॉ सगीर अहमद आदि सहित हजारों लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। सीओ अरविन्द चौरसिया व कोतवाल राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।फतेहपुर चौरासी में ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व पर नगर की मुख्य ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह पढ़ी गई। नमाज के बाद होने वाली दुआ में मुल्क में अमन-चैन व भाईचारा की दुआएं भी मांगी गई। सुबह से ही ईदगाह जाने वाले नमाजियों की लंबी कतारे लग गई थी। नमाज के बाद ईदगाह एवं मस्जिदों के बाहर लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और गले मिले। इस मौके पर डाक्टर जुल्फिकार अली, पूर्व चेयरमैन साबिर अली, नगर पंचायत के सभासद आरिफ अली , पूर्व सभासद लियाकत अली आदि सहित तमाम लोगों ने उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई दी।इसके साथ ही क्षेत्र के सैंता, तकिया, खेवरई,पट्टी हमीद, कुजगवाँ, सहित क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव में भी बकरीद की नमाज अदा की गई।इसी तरह कस्बा गंज मुरादाबाद में ईद उल अजहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके अलावा ग्राम मऊ , सुरसेनी , आसत , भटिया पुर , अत रधनी हरियावर , रुरी सादिकपुर ,कांटा गुलजारपुर ,झर तेरा , जोगिकोट , रसूलवापुर , शीतलगंज , हयातनगर , चहोलिया , फतेहपुर हमजा , मदारपुर , ख भौली , खालसा , रघुरामपुर ,नेवल , सिरधरपुर , आल मऊ सराय , दरियापुर ,नौबत मदारनगर , जमादार पुरवा आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईद उल अजहा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here