पूर्व सैनिकों ने कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन के साथ उन्नाव जिले में संपन्न करवाया 86 वा निशुल्क भोजन वितरण और शरबत वितरण कार्यक्रम

0
104
Oplus_131072

उन्नाव।कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन रजिस्टर्ड सामाजिक संस्था के तत्वाधान में निरंतर गरीब शोषित पीड़ित लावारिश इत्यादि लोगो की मदद करता आ रहा है। आज इसी क्रम में संस्था द्वारा 86 वा साप्ताहिक निशुल्क भोजन और शरबत बांटा गया , जिसको संस्था के मासिक सहयोगी श्री वेद प्रकाश साहू द्वारा संचालित किया गया। खास बात यह रही की फाउंडेशन परिवार की सेवाओं से जुड़े देश की सेवा में अपना योगदान दें चुके लगभग दो दर्जन से ज्यादा पूर्व सैनिक शामिल रहे। सभी ने प्रसन्नता पूर्वक सभी जरूरतमंदों को भरपेट खाना खिलाया और गर्मी से राहत देने हेतु शरबत भी पिलवाया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चेतन मिश्रा व वरिष्ट उपाध्यक्ष सतीश बाजपेई ने सभी का माल्यार्पण कर सभी को सम्मानित किया गया। सभी सैनिक सेवा करके बहुत प्रसन्न हुए , इस अवसर पर सैनिकों के साथ साथ फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी वह सदस्य मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here