पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं समयपालंता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस के आणंद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
{प्रारम्भिक स्टेशन से}
· 01 जून 2024 से ट्रेन संख्या 20908 भुज-दादर सयाजी नगरी एक्सप्रेस का आणंद स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय 06:49/06:51 बजे के स्थान पर 06:28/06:30 बजे रहेगा।
ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।