उन्नाव।सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त परिवार परामर्श केन्द्र से 07, महिला थाना से 08, थाना अचलगंज से 05, थाना औरास से 04, थाना गंगाघाट व थाना सोहरामऊ से 03-03 व थाना कोतवाली सदर, थाना सफीपुर व थाना बारासगवर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारों में श्री, डा0 मनीष सिंह सेंगर, श्री राम सनेही यादव, श्री अबसार अली व डा0 सगीर अहमद एवं सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह चौहान, श्री स्वास्तिक मिश्रा, श्री प्रदीप त्रिपाठी व पुलिस टीम से निरी0 संतोष कुमारी, उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, म0हे0का0 मिथिलेश कुमारी, म0हे0का0 सुरेखा, म0का0 साधना, म0का0 अंशू रानी, मा0का0 प्रीती, म0का0 मीनू, म0का0 अंजुला त्रिपाठी, म0का0 सोनी मिश्रा, म0का0 तरुण रानी, म0का0 पूजा यादव, म0का0 पूजा शर्मा, म0का0 लक्ष्मी सिंह, म0का0 राधिका यादव, म0का0 रूबी, म0का0 गिरजा व म0का0 आकांक्षा, म0का0 दुर्गेश, म0का0 ममता सिसौदिया व म0का0 शिखा यादव का विशेष योगदान रहा।




