उन्नाव।जिला कबड्डी एसोसिएशन उन्नाव के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मन्दिर गोपीनाथपुरम शुक्लागंज में सत्र 2023-24 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला टीम से प्रतिभाग किए हुए बालक एवम बालिका खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रमाणपत्र जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी की अध्यक्षता में वितरित किये गये व खिलाड़ियों का सम्मान व अभिनंदन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उन्नाव विभाग प्रचारक कौशल जी व विशेष रूप से उपस्थित मा नगर संघचालक अंजनी अग्निहोत्री, नगर कार्यवाह भूपेंद्र जी, आकाश जी, नीरज जी, श्रवण कुमार सिंह जी(प्रधानाचार्य), विकास त्यागी जी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किये।कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने किया।

खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए मुख्य अतिथि उन्नाव विभाग प्रचारक कौशल जी ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारी धरती का खेल है और जहां आज का युवा वर्ग मोबाइल में खो रहा है वहीं ये खिलाड़ी खेल मैदान पर पसीना बहाकर जिले का नाम रोशन कर रहे है हमारा पूरा सहयोग कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए है ।
अध्यक्ष कैप्टन राहुल तिवारी ने कहा कि जल्द ही कबड्डी एसोसिएशन की बैठक कर सत्र 2024-25 के लिए कबड्डी गतिविधियों की रूप रेखा तय की जाएगी ।




