उन्नाव।गंजमुरादाबाद नगर के जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं।मालूम हो कि इसी विद्यालय के कक्षा 12 के छात्र शिवम ने जिले की मेरिट में पांचवा स्थान प्राप्त किया था। जिसे ट्रॉफी व मेडल देने के साथ ही कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया गया। अपनी कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमुख समाजसेवी व राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश दीक्षित एडवोकेट ने कलाई घड़ी, ट्रॉफी, मेडल व स्कूल बैग देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में नरेश दीक्षित एडवोकेट ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन अंधकारमय होता है। शिक्षा के बल पर ही मनुष्य अपने सर्वोच्च लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। शिक्षा के बिना भविष्य अंधकारमय होता है। कक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं में प्रेम, विकास, मसरबा जुल्फी, सत्यम, इबा, कोमल यादव, अमीना खातून, निर्मला, मन्नत, तस्मिया, साईन, शोभित, पिंकी आदि को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रबंधक जुल्फिकार अली, प्रधानाचार्य आदर्श कुमार पांडेय, फरहाना, सूबिया फातिमा, एल बी कनौजिया, आशीष यादव, अशोक शर्मा सहित समस्त विद्यालय का स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।





