डेंगू दिवस के अवसर जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
58
Oplus_131072

उन्नाव।राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर आज नगर पंचायत गंजमुरादाबाद की अध्यक्ष श्रीमती रूबी व अधिशासी अधिकारी श्री अरविंद सिंह के निर्देश पर नगर की बड़ी बाजार में स्थित एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में एक जन- जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें डेंगू से संबंधित विस्तार से जानकारी दी गई।
राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर नगर पंचायत के कर्मचारी फजलुर्रहमान ने कहा कि मलेरिया की तरह ही डेंगू बुखार भी मच्छरों के काटने से फैलता है। इन मच्छरों को एडीज एजिप्टी मच्छर कहते हैं जो काफी ढीठ व साहसी मच्छर होते हैं और यह दिन में भी काटते हैं। डेंगू बुखार एक जानलेवा मच्छरों के संक्रमण से होने वाली बीमारी है। यह बीमारी डेंगू वायरस द्वारा प्रसारित होती है। डेंगू वाले मच्छर फूलदान, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकी, प्लास्टिक के डिब्बे, एवं बेकार पड़े हुए बर्तन आदि में एकत्रित पानी में पैदा होते हैं। डेंगू से बचाव के लिए विशेष साफ सफाई रखने के साथ ही घर के अंदर व आंगन में जहां भी पानी एकत्रित हो रहा है उसे नियमित रूप से जरूर साफ करें। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ही विद्यालय स्टाफ व नगर पंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here