गांधीनगर-वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस और सोमनाथ एक्सप्रेस के परिचालन समय में आंशिक बदलाव

0
43
Oplus_131072

प्रमुख संवाददाता सत्यप्रकाश दुबे ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया
अहमदाबाद।पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समय पालनता को और बेहतर बनाने के लिए 15 मई 2024 से गांधीनगर कैपिटल-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस और गांधीनगर-वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

1. ट्रेन संख्या 22957 गांधीनगर कैपिटल-वेरावल सोमनाथ एक्सप्रेस गांधीनगर से वर्तमान निर्धारित समय 21:55 बजे के स्थान पर 21:45 बजे (10 मिनट पहले) प्रस्थान कर 22.08/22.10 बजे चांदलोडिया बी, 22.56/22.58 बजे विरमगाम तथा 05:45 बजे वेरावल पहुंचेगी।

2. ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल-वेरावल इंटरसिटी एक्सप्रेस गांधीनगर से वर्तमान निर्धारित समय 10:35 बजे के स्थान पर 10:30 बजे (05 मिनट पहले) प्रस्थान करेगी। अन्य सभी स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान का समय यथावत रहेगा।

3. ट्रेन संख्या 22958 वेरावल-गांधीनगर सोमनाथ एक्सप्रेस वेरावल से अपने निर्धारित समय 21:50 बजे प्रस्थान करेगी तथा विरमगाम 04.21/04:23 बजे के स्थान 04:05/04:07 बजे, चांदलोडिया बी 05:10/05:12 बजे के स्थान 04:50/04:52 बजे तथा गांधीनगर 05:55 बजे के स्थान 05:40 बजे पहुंचेगी।

ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*****


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here