स्मरण मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट होते हैं दूर

0
68
Oplus_131072

उन्नाव।कलिकाल में हनुमान जी ही एक ऐसे देवता है जो धरा पर सदेह विद्यमान हैं।कलिकाल में उनके स्मरण मात्र से मनुष्य के सारे कष्ट मिट जाते है एवं उसके जीवन का अंधकार दूर हो जाता है।

उक्त बातें फतेहपुर चौरासी के ग्राम अख्तियारपुर के समीप स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस पर पहुंचे मुख्य अतिथि माता भुवनेश्वरी पीठ के पीठाधीश्वर नीरज स्वरूप ब्रम्हचारी ने अपने आशीर्वचन में कही।उन्होंने कहा दक्षिणमुखी हनुमान जी की उपासना करने से मानव जीवन के समस्त रोग और दोष नष्ट हो जाते है। कलिकाल में हनुमान जी ही एकमात्र ऐसे देवता है जो धरती पर सदेह विद्यमान है। सर्वशक्तिमान एवं अतुल्य बल के स्वामी हनुमान जी के विषय में तुलसीदास जी ने हनुमान चालीसा में कहा है कि “चारों युग प्रताप तुम्हारा है प्रसिद्ध जगत उजियारा”। उन्होंने कहा कलि काल में मानव के द्वारा स्मरण करने मात्र से सर्व समर्थ हनुमान जी उसके जीवन के सभी कष्टों एवं अंधकार को दूर कर देते है।कानपुर पनकी हनुमान मंदिर के महन्त बालक दास महाराज ने कहा कि “कलियुग केवल नाम अधारा सुमिरि सुमिरि नर पावहि पारा”।उन्होंने कहा कलियुग में दक्षिण मुखी हनुमान जी मानव जीवन के सभी रोग दोष एवं बाधाओं को दूर कर जीवन निष्कंटक बना देते है।मनुष्य को हनुमान जी की अनुकंपा पाने के लिए बहुत परिश्रम करने की आवश्यकता भी नहीं है सहजसुजान नाम जपने मात्र से ही रीझ जाते है।
ज्ञात हो कि सात मई 2022 को उक्त दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर की स्थापना की गई थी।इस वर्ष तृतीय स्थापना दिवस पर गत पांच मई रविवार को संगीतमयी रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था।मंगलवार को स्थापना दिवस पर पनकी कानपुर की महिला कीर्तन मण्डली हीरा एण्ड कम्पनी ने अपने भजनों से भक्तों मंत्रमुग्ध किया।स्थापना दिवस पर मन्दिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर ओम प्रकाश मिश्र प्रेमचन्द्र मिश्र कैलाश नाथ बाजपेई विमलेश मिश्र राजेश शुक्ल नम्रता पंकज मिश्र नीलकमल सत्यम मोहित अमरेश चौरसिया दीपक लोधी कल्पना कोमल संजेश एवं सर्वेश आदि ने समारोह को सफल बनाने सहयोग किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here