मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन आज रविवार को

0
66
Oplus_131072

उन्नाव।बांगरमऊ नगर में कोई योग्य महिला चिकित्सक के न होने से महिलाओं से संबंधित तमाम बीमारियों का इलाज स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण महिला मरीजों को बाहर कानपुर, लखनऊ आदि उपचार हेतु जाना पड़ता है। जिससे समय के साथ-साथ काफी पैसा भी बर्बाद होता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर के समाजसेवी व अमित मेडिकल स्टोर के संचालक धर्मेंद्र सिंह द्वारा 14 अप्रैल दिन रविवार को नगर में एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिला मरीजों का उपचार किया जाएगा।

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के नवीन मार्केट, सुभाष इंटर कॉलेज के पास 14 अप्रैल दिन रविवार को एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। इस मेडिकल कैंप में प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नाशरा फिरासत द्वारा महिलाओं से संबंधित अनेकों बीमारियों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो महिला मरीज अपना उपचार कराने बाहर कानपुर, लखनऊ आदि जाती थीं। अब उनका स्थानीय स्तर पर प्रसिद्ध व योग्य महिला चिकित्सक द्वारा उपचार किया जाएगा। धर्मेंद्र सिंह ने अधिक से अधिक संख्या में आकर इस फ्री मेडिकल कैंप को सफल बनाने की अपील भी की।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here