उन्नाव।बांगरमऊ के सीमावर्ती जनपद हरदोई की मल्लावां विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गंज जलालाबाद की पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेम लता दीक्षित जी का ह्रदय गति रुकने से आज के दो वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। श्रीमती प्रेम लता दीक्षित जी के मृदु स्वभाव और उनकी अच्छाई के विषय मे लोगो का कहना है कि जरूरत मन्दों को मदद करने में वो हमेशा अग्रणी रहती थी। घर के सदस्यों तक को नही पता चलता था कि किसकी क्या मदद की। उनके दिल मे सबके लिए मातृत्व और दया का भाव रहता था। उनके न रहने के बाद गाँव के लोगो ने बड़ी क्षति महसूस की थी। वो भले आज हमारे बीच नही हैं पर हम लोगों के दिल मे उनकी यादे आज भी हैं। दो वर्ष हो चुके हैं उनके स्वर्गवास के। आज उनके निर्वाण दिवस पर उनकी याद में हवन-पूजन के पश्चात कन्या भोज के पश्चात बाजार में स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर पर फलाहार और भण्डारे का आयोजन किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर उनके पति नरेश दीक्षित के साथ -साथ उनके पुत्र ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित व स्पर्श दीक्षित की आंखे नम रहीं। यह सम्पूर्ण कार्यक्रम ग्राम प्रधान अभिषेक दीक्षित जी के द्वारा आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सुनील मिश्र, रामकिशोर गुप्ता, धनीराम गुप्ता,शिवम गुप्ता, बालकृष्ण बाजपेई ,धनीराम गुप्ता व समस्त दीक्षित परिवार के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।