जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एनजीओ सम्मेलन सम्पन्न

0
41

प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी उन्नाव। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम रखा गया।जिसमे कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन संस्था को भी आमंत्रित किया गया। इस बीच कार्यक्रम में लगभग एक सैकड़ा रजिस्टर्ड एनजीओ के प्रमुख जन, और स्वयं समूह की महिलाए बहने इत्यादि लोग कार्यक्रम में शामिल हुए ,साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष यशश्वी अवधेश कटियार का मंच पर स्वागत करने के लिए आमंत्रित किया गया एवं स्वागत पुष्प गुच्छ जिला अध्यक्ष को देकर सम्मानित किया गया।वही कार्यक्रम में मुख्य अथिति के तौर पर पधारे उन्नाव जनपद के यशश्वी सांसद स्वामी साक्षी महाराज, भाजपा के यशश्वी सदर विधायक पंकज गुप्ता ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा से आनंद अवस्थी दादा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा श्रीमती साधना दीक्षित ,श्री नवीन सिंह का कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मानित किया गया।मंच संचालन कर रहे बड़े भाई अनुराग अवस्थी दादा और भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कुश सिंह नें सभी का हृदय से आभार ब्यक्त किया।कार्यक्रम में सभी एनजीओ के प्रमुख जनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और देश के हित में कार्य करने का मंच से आग्रह किया गया और सभी एनजीओ के प्रमुख जनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने की बात भी कही गई।
इस मौके पर फाउंडेशन के सदस्य विनय शुक्ला ,आयुष श्रीवास्तव ,ऋषि तिवारी आदि लोग शामिल रहे


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here