प्रमुख संवाददाता गिरीश चंद्र त्रिपाठी उन्नाव।जनपद मुख्यालय स्थिति निरिक्षण भवन में राजू बाल्मिक (सदस्य) “दिशा” राज्य स्तरीय सीमित ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एक दिवसीय भ्रमण पर आए। उन्होंने उन्नाव के समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की एवं मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं को धरातल पर कैसे लाया जाए एवं अंत्योदय/समाज का अंतिम व्यक्तियों तक कैसे लाभ पहुंचाया जाए इसके लिए अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाते हुए और कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।
और साथ में पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार भेंट किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील वाल्मीकि , सुधीर कुमार, अभय तांबे , अतुल सिंह कठेरिया, मुकेश कठेरिया, राजा भाई, आदि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्तागढ़ मौजूद रहे।





