अहमदाबाद स्टेशन पर चार ट्रेनों के आगमन प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन

0
50

प्रमुख संवाददाता सत्यप्रकाश दुबे अहमदाबाद।
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों की समय पालनता को और बेहतर बनाने के लिए दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस, दादर-बीकानेर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेनों के तत्काल प्रभाव से अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जो इस प्रकार है:
ट्रेन संख्या 20484 दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 22:45/22:55 बजे के स्थान पर 22:50/23:00 बजे तक रहेगा।
ट्रेन संख्या 12490 दादर-बीकानेर एक्सप्रेस का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 22:45/22:55 बजे के स्थान पर 22:50/23:00 बजे तक रहेगा।
ट्रेन संख्या 14805 यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन का अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 18:20/18:30 बजे के स्थान पर 18:30/1840 बजे तक रहेगा।
ट्रेन संख्या 19009 बांद्रा टर्मिनस-बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन का 16 फरवरी 2024 से अहमदाबाद स्टेशन पर आगमन प्रस्थान का समय 03:15/03/20 बजे के स्थान पर 03:20/03:30 बजे तक रहेगा।
ट्रेनों के परिचालन समय, ठहराव और संरचना से सम्बंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री
www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
*****


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here