थाना प्रभारी राजेश कुमारसिंह की दूरदर्शिता: लूट गैंग पर त्वरित कार्रवाई, वारदात से पहले 5 बदमाश दबोचे

0
123

सरसौल,कानपुर।महाराजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार की सतर्कता और तेजतर्रार टीम की मेहनत से क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले लूट गैंग का खुलासा हो गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार को मिली मुखबिर की पुख्ता सूचना और सर्विलांस इनपुट के आधार पर बीती रात महोली मोड़ पर घेराबंदी कर 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 2 अवैध देशी तमंचे, 7 जिंदा कारतूस, पेचकस, रिंच-पाना, सांबड़ और चोरी की 3 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लालूखेड़ा निवासी दीपक निषाद 24, विशाल निषाद 18, मुलायम 20 और बैजाखेड़ा निवासी राजीव कुमार 19, सूरज निषाद 19 लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये बाइक की नंबर प्लेट मोड़कर या मिट्टी लगाकर पुलिस को चकमा देते थे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here