मिशन 300” से बदलेगी गांवों की तस्वीर, तालाबों के पुनर्जीवन को प्रशासन का बड़ा अभियान शुरू

0
46

फतेहपुर। जिले में जल संरक्षण और भूजल स्तर सुधारने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए “मिशन 300” अभियान की शुरुआत की है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने खागा तहसील के ऐरायां ब्लॉक स्थित ग्राम सभा सेमौरी में फावड़ा चलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अभियान के तहत जिले के सभी विकास खंडों में पहले चरण में 25-25 तालाबों का चयन किया जाएगा। इन तालाबों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें उनके पुराने और वास्तविक स्वरूप में विकसित किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि तालाबों के पुनर्जीवन से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर में सुधार आएगा।

यह कार्य “विकसित भारत जी-रामजी योजना” के अंतर्गत कराया जाएगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बरसात शुरू होने से पहले अभियान को पूरी गुणवत्ता और संवेदनशीलता के साथ पूरा किया जाए, ताकि गांवों में जल संकट की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सके।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here