फतेहपुर में डम्फर की टक्कर से दो युवकों की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

0
13

फतेहपुर। जिले के असोथर थाना क्षेत्र स्थित मर्का यमुना पुल पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मर्का पुल के पास चल रही खदान से निकले तेज रफ्तार डम्फर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मर्का पुल पर चक्का जाम कर दिया, जिससे देर रात से ही आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मौके पर भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी (CO) और उपजिलाधिकारी (SDM) पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप है कि मर्का खदान से निकलने वाले ओवरलोड और तेज रफ्तार मोरंग वाहनों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।
फिलहाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here